Sunday 23 June 2013


देवभूमि आपदा शांति यज्ञ
दिवंगत आत्माओं की शांति व पीड़ितों की सहायता हेतु की कामना
नई दिल्ली, जून 23, 2013। उत्तराखंड में आयी भीषण आपदा के शिकार देशवासियों के लिये विश्व हिंदू परिषद व आर्य समाज ने देवभूमि आपदा शांति यज्ञ किया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति तथा पीडितों के दु:ख हरने की कामना की। इस अवसर पर विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख व आर्य समाज के कार्यकारी प्रधान श्री विनोद बंसल ने कहा कि भीषण आपदा की इस घड़ी में पूरा राष्ट्र पीड़ित परिवारों व उत्तराखंड के साथ खड़ा है। प्रत्येक देशवासी इस देवभूमि पर हुयी दैवीय आपदा से निपटने के लिये कृति संकल्पित है। आपदा चाहे एक राज्य में आई लेकिन पूरा देश आज गहरे सदमे में है और देश का शायद ही कोई ऐसा कसबा व नगर बसा हो जहाँ के लोग इसके शिकार न बने हों। संघ, विहिप व आर्य समाज के कार्यकर्ता राहत व बचाव कार्यों में तो लगे ही हैं, उत्तराखंड के पुनर्निर्माण के लिये भी जुटेंगे।
आर्य समाज संत नगर के मंत्री श्री जवाहरलाल आहुजा ने बताया कि देवभूमि पर आई इस भीषण आपदा की शांति हेतु वैदिक विदुषी श्रीमती विमलेश आर्या के निर्देशन में पवित्र वेद मंत्रों द्वारा किये गये यज्ञ में आज  बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यज्ञोपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्री मनीष गुप्ता ने कहा कि अभी तो संघ सहित अनेक स्वयसेवी संस्थाओं की उत्तराखंड इकाई के कार्यकर्ता ही राहत व बचाव कार्य में लगे हैं किंतु अब हम सभी शेष देशवासियों को भी जुटना होगा। उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों का ज़िक्र करते हुए उत्तराखण्ड निवासी श्री रावत ने बताया कि पहले से ही अभाव में जीने वाले इस प्रदेश पर आई इस नई मुसीबत ने राज्य को 60 साल पीछे धकेल दिया है। 
दक्षिणी दिल्ली के संत नगर स्थित आर्य समाज  मन्दिर में सम्पन्न इस यज्ञ के यजमान श्रीमती चन्द्र कान्ता व श्रीमती प्रतिभा ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया। छोटी बच्चियों कुमारी वाणी व विदुषी के निर्देशन में हुये पूर्ण वंदे मातरम् के गायन ने सबके रग-रग में देश भक्ति का संचार किया।
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर, रेज़िडेंट वेल्फ़ेयर एसोसिएशन तथा गुरुद्वारा प्रवन्धक कमैटी के पदाधिकारियों के अलावा आर्य समाज के कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सूद, संरक्षक श्री रामकृष्ण तथा श्री जगदीश गांधी, सहकोषाध्यक्ष श्री विनोद कौशिक व श्रीमती राज सूद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 भवदीय

विनोद बंसल, 
मीडिया प्रमुख
इंद्र्प्रस्थ विश्व हिंदू परिषद, दिल्ली  
Mobile : 9810949109

No comments:

Post a Comment

EU leaders express concern over US-China trade war  European Union have expressed concern over the intensifying trade friction between ...